हरदोई में शिक्षक बना जल्लाद... शिकायत लेकर पहुंची 8वीं की छात्रा को डंडों से पीटा, 4 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद क्षमा ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

हरदोई में शिक्षक की पिटाई से बच्ची की मौत

हरदोई में एक शिक्षक की क्रूरता ने 8वीं कक्षा की छात्रा क्षमा दीक्षित की जान ले ली. सहपाठी से विवाद के बाद मदद मांगने पहुंची मासूम को कथित तौर पर डंडों से पीटा गया. चार दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

UP Crime News: हरदोई में एक शिक्षक जल्लाद उस समय बन गया, जब गुरु के सामने एक बच्ची अपनी परेशानी लेकर मदद मांगने पहुंची थी. उसी पर उसे बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. आठवीं कक्षा की मासूम क्षमा दीक्षित ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि स्कूल में हुई एक छोटी-सी बात उसकी जिंदगी की आखिरी कहानी बन जाएगी. सहपाठी से विवाद के बाद शिकायत लेकर शिक्षक के पास पहुंची क्षमा कथित पिटाई के बाद अस्पताल पहुंची और आखिरकार 30 अगस्त को उसकी सांसें थम गईं. मौत से पहले उसकी कांपती आवाज में कही गई बातें अब हर किसी का कलेजा चीर रही हैं.

विज्ञापन

शिकायत लेकर गई थी... घर लौटी तो जिंदगी मौत से लड़ रही थी

आरोप है कि शिक्षक राजेंद्र गंगवार ने शिकायत सुनने के बाद क्षमा को डंडों से बेरहमी से पीटा और उसके दोनों हाथ मरोड़ दिए, इस कथित पिटाई में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने 26 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद 30 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया. जिस स्कूल में वह पढ़ने, सपने देखने और आगे बढ़ने जाती थी, वहीं हुई कथित मारपीट ने उसके परिवार से उनकी मासूम बेटी छीन ली.

मौत से पहले की आवाज सुनकर कांप उठेगा कलेजा

क्षमा के मृत्यु से पहले का कथित बयान सामने आया है. उसकी आवाज में दर्द और बेबसी साफ महसूस होती है. वह शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने की बात कहती सुनाई दे रही है. बच्ची की वही आखिरी आवाज अब इस पूरे मामले की सबसे दर्दनाक कड़ी बन गई है. घटना के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक और आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है, जबकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: ‘मीटिंग नहीं हुई, चाय-झंडा मिला’... बस्ती में BJP महामंत्री के कार्यक्रम का Video Viral, महिला ने खोली पोल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola