‘मीटिंग नहीं हुई, चाय-झंडा मिला’... बस्ती में BJP महामंत्री के कार्यक्रम का Video Viral, महिला ने खोली पोल
बस्ती में BJP महामंत्री के कार्यक्रम का Video Viral
बस्ती में भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें महिलाएं आरोप लगा रही हैं कि उन्हें समूह मीटिंग के बहाने लाया गया, लेकिन वहां सिर्फ स्वागत कार्यक्रम था और उन्हें चाय-झंडा देकर लौटा दिया गया.
Basti Viral Video: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन के दौरान हुए स्वागत कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक महिला आरोप लगाती सुनाई दे रही है कि उन्हें समूह की मीटिंग के नाम पर कार्यक्रम में बुलाया गया था, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि वहां नेताओं का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है. बस्ती में हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे.
‘मीटिंग नहीं हुई, एक कप चाय और झंडा मिला’
वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है कि उन्हें यह कहकर लाया गया था कि समूह की मीटिंग है. महिला का आरोप है कि यहां पहुंचने के बाद समूह की कोई बैठक नहीं हुई. उनके मुताबिक, उन्हें एक कप चाय और एक झंडा मिला. महिला ने कहा कि अगर समय पर घर नहीं पहुंचीं तो परिवार में परेशानी हो सकती है.
‘दोपहर 1 बजे आए थे, अब समय से घर जाना है’
महिला वीडियो में यह भी कहती सुनाई देती है कि वे करीब दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची थीं. उन्होंने घर लौटने की चिंता जताते हुए कहा कि घर पर बच्चों और परिवार के लिए समय से पहुंचना जरूरी है. महिला ने यह भी अपील की कि वीडियो को ग्रुप में डालकर शेयर किया जाए, ताकि लोगों को पता चल सके कि महिलाओं को किस तरह कार्यक्रम में लाया गया.
कर्मचारियों-अधिकारियों पर लगाया आरोप
महिला ने दावा किया कि समूह से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी गांव की महिलाओं को समूह की मीटिंग होने की बात कहकर कार्यक्रम में लेकर आए थे. हालांकि, वीडियो में महिला की ओर से लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. संबंधित अधिकारियों या कार्यक्रम से जुड़े लोगों की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. उनका पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
Must Read- खाटू श्याम से लौट रहे UP के 6 श्रद्धालुओं की मौत: पलवल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई पिकअप, 14 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए