UP News: अमित शाह और सीएम योगी आज वाराणसी में, पीएम के रोड शो की तैयारियों की बैठक में होंगे शामिल

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी- गृह मंत्री अमित शाह

पीएम नरेंद्र मोदी- गृह मंत्री अमित शाह

UP News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी में 13 मई को रोड शो है. इसकी तैयारियों को लेकर अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचेंगे.

विज्ञापन

लखनऊ: अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी (UP News) दौरे पर हैं. वो यहां 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारियों की बैठक करेंगे. बैठक एक होटल में होनी है. यहां रोड शो के रूट को अंतिम रूप दिय जाएगा. इसी दिन पीएम ड्रोन शो और गंगा आरती में भी शामिल होंगे.

14 मई को करेंगे नामांकन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) तीसरी बार वाराणसी (Varanasi Lok Sabha) से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार वो 14 मई को नामांकन करेंगे. इससे पहले 13 मई को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में रोड शो करेंगे. रोड शो की शुरुआत मालवीय जी की प्रतिमा के माल्यार्पण होगी. इसके बाद इसका रूट व समापन कहां होगा, इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा. 14 मई को प्रधानमंत्री नामांकन करेंगे. नामांकन में उनके प्रस्तावकों के नाम को लेकर भी अभी संशय बना हुआ है.

अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola