Varanasi News: जल्द एक नया थाना खोलने की पूरी हुई तैयारी, दो और थानों को खोलने की फाइल आगे बढ़ी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2021 6:04 PM
वाराणसी में अन्य दो नए थानों की कागजी कार्यवाही काफी आगे बढ़ चुकी है. वाराणसी कमिश्नरेट में बजरडीहा और रोडवेज थाना भी जल्दी बनने के आसार हैं.
Varanasi News: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में जल्द ही 20वां थाना खुलेगा. नया थाना खोलने के लिए गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से सहमति मिल गयी है. शहर में बढ़ती आबादी को देखते हुए और बेहतर पुलिसिंग के लिहाज से वाराणसी के शिवपुर और थाना कैंट के कुछ हिस्सों को अलग करके एक नया थाना बनाया जाएगा.
वाराणसी कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि इस नए थाने के बन जाने से लोगों को अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी. नये थाने के लिए गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से अनुमति मिल गयी है. कमिश्नरेट सिस्टम का मतलब यही है कि पुलिस ज्यादा से ज्यादा विजिबल हो और जनता को अपनी समस्या के लिए परेशान न होना पड़े.
बता दें कि वाराणसी में अन्य दो नए थानों की कागजी कार्यवाही काफी आगे बढ़ चुकी है. वाराणसी कमिश्नरेट में बजरडीहा और रोडवेज थाना भी जल्दी बनने के आसार हैं. आवश्यकतानुसार दोनों थानों के अंतर्गत चौकियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. जनता की दिक्कतों को दूर करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए निरंतर काम जारी है.
Also Read: Varanasi News: अद्भुत वाराणसी में भव्य गंगा आरती की तैयारी, पीएम मोदी भी आयोजन में होंगे शामिल
रिपोर्ट : बिपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










