सोनिया गांधी के बाद राहुल-अखिलेश का रोड शो भी वाराणसी में हुआ रद्द

वाराणसी : उत्तर प्रदेश चुनाव में एक साथ भाग्य आजमाने उतरे राहुल गांधी और अखिलेश यादव को प्रशासन ने साझा रोड शो करने की अनुमति नहीं दी है. जिसके कारण कल 11 फरवरी को यहां आयोजित रोड शो को रद्द करना पड़ा है. प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोड शो की अनुमति […]
वाराणसी : उत्तर प्रदेश चुनाव में एक साथ भाग्य आजमाने उतरे राहुल गांधी और अखिलेश यादव को प्रशासन ने साझा रोड शो करने की अनुमति नहीं दी है. जिसके कारण कल 11 फरवरी को यहां आयोजित रोड शो को रद्द करना पड़ा है. प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोड शो की अनुमति नहीं दी है. प्रशासन का कहना है कि संत रविदास जयंती के कारण यहां भीड़ बहुत होगी, जिसके कारण रोड शो करना संभव नहीं है.
सोनिया ने यह रोड शो वाराणसी में इसलिए आयोजित करवाया था, ताकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके गढ़ में चुनौती दे सकें. वाराणसी लोकसभा सीट में कुल आठ विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से तीन पर भाजपा, दो-दो पर सपा-बसपा और एक पर कांग्रेस का कब्जा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




