BHU के प्रोफेसर फिरोज खान ने धर्म संकाय से दिया इस्तीफा, कला संकाय में करेंगे नौकरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2019 9:11 PM
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रोफेसर डॉ फिरोज खान ने इस्तीफा दे दिया है. प्रोफेसर खान ने कला संकाय के संस्कृत विभाग में अपने नियुक्ति को कारण बताते हुए इस्तीफा दिया है. संकाय प्रमुख द्वारा इस बात की आधिकारिक घोषणा होते ही छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर […]
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रोफेसर डॉ फिरोज खान ने इस्तीफा दे दिया है. प्रोफेसर खान ने कला संकाय के संस्कृत विभाग में अपने नियुक्ति को कारण बताते हुए इस्तीफा दिया है.
संकाय प्रमुख द्वारा इस बात की आधिकारिक घोषणा होते ही छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया. खान ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में पढ़ाने को लेकर उठे विवाद के बीच कला संकाय के संस्कृत विभाग और आयुर्वेद विभाग दोनों में साक्षात्कार दिया था. जिसके बाद दोनों विभागों में उनका चयन हो गया. प्रोफेसर खान ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान से इस्तीफा देकर कला संकाय के संस्कृत विभाग में जॉइन कर लिया. इस बात को लेकर संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान के संकाय प्रमुख प्रोफेसर कौशलेंद्र पांडे ने धरनारत छात्रों को प्रोफेसर खान का इस्तीफा दिखाते हुए धरना समाप्त करने का अनुरोध किया जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










