ePaper

पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र जस्टिस गिरधर मालवीय को बनाया गया बीएचयू का कुलाधिपति

Updated at : 27 Nov 2018 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र जस्टिस गिरधर मालवीय को बनाया गया बीएचयू का कुलाधिपति

वाराणसीः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गिरधर मालवीय को बीएचयू का कुलाधिपति बनाया गया है. गिरधर मालवीय इलाहाबाद हार्इकोर्ट के पूर्व न्यायधीश रह चुके हैं. बीएचयू के जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कुलपति राकेश भटनागर की अध्यक्षता में हुई बीएचयू कोर्ट की 62वीं बैठक […]

विज्ञापन

वाराणसीः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गिरधर मालवीय को बीएचयू का कुलाधिपति बनाया गया है. गिरधर मालवीय इलाहाबाद हार्इकोर्ट के पूर्व न्यायधीश रह चुके हैं. बीएचयू के जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कुलपति राकेश भटनागर की अध्यक्षता में हुई बीएचयू कोर्ट की 62वीं बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से मालवीय के नाम पर सहमति जतायी. औपचारिक रूप से अब उनके नाम को राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेजा जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः बीएचयू परिसर में बवाल, छात्र पर हॉकी और चाकू से हमला

गिरधर मालवीय पंडित गोविंद मालवीय के पुत्र हैं और पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र हैं. कुलाधिपति पद के लिए काशी नरेश अनंत नारायण सिंह, पूर्व सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी, बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो हरि गौतम, प्रोफेसर वाईसी सिम्भाद्रि तथा प्रोफेसर पंजाब सिंह का नाम सामने आ रहा था. कुलपति भटनागर ने सदस्यों के सामने मालवीय का नाम रखा, जिस पर सभी 42 सदस्यों ने अपनी सहमति जतायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola