School Holiday: भीषण गर्मी से बच्चों को मिली राहत, स्कूल अब 16 जून नहीं 1 जुलाई से खुलेंगे
Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Jun 2025 10:26 AM
school holiday
School Holiday: जून के महीने में गर्मी का कहर जारी है, इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. जहां स्कूल पहले 16 जून को खुलने वाले थे, वहीं अब सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे. विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.
School Holiday: उत्तर प्रदेश में लगातार तेज गर्मी और हीट वेव कहर बरसा रहा है. इसे देखते हुए सरकार ने प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है. अब राज्य के सभी प्राइमरी स्कूल से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे. पहले ये स्कूल 16 जून को खुलने वाले थे, लेकिन पैरेंट्स और शिक्षकों की मांग के बाद सरकार ने छुट्टियां आगे बढ़ाने का फैसला किया.
In view of the scorching heat, schools up to class 8 will remain closed till June 30 in the state: Uttar Pradesh Basic Education Council pic.twitter.com/tClt2BJFJ3
— ANI (@ANI) June 14, 2025
हालांकि शिक्षकों को तय तारीख यानी 16 जून से ही स्कूलों में उपस्थित रहना होगा. पिछले कुछ दिनों से राज्य में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस को पार जा रहा है. लू जैसी हालत बच्चों को स्कूल भेजना माता-पिता की चिंता का विषय बन गया था. ऐसे में शिक्षक संगठनों ने सरकार से अपील की थी कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों को बढ़ाया जाए. भीषण गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया, जिससे बच्चों को राहत मिल सके.
शिक्षक संगठनों ने छुट्टी बढ़ाने की मांग करते हुए ज्ञापन पत्र सौंपा
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ और विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एक मांग पत्र सौंपा जिसमें स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को 30 जून तक बढ़ाने की अपील की गई.
संघ के अध्यक्ष विनय तिवारी का कहना है कि इस समय गर्मी अपने चरम पर है और बच्चों को लू जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उनका मानना है कि ऐसे हालात में स्कूल खोलना बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए उचित नहीं है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी भेजा गया पत्र
शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










