गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में बच्ची का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

गाजियाबाद मॉल का दृश्य
UP Crime News: गाजियाबाद के एक निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शक के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया.
देर रात मिली सूचना, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
शुरुआती जानकारी के अनुसार, नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में एक मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी निर्माणाधीन परिसर के अंदर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही नंदग्राम थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया और जांच की निगरानी की. एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कराया और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया गया है.
परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, संदिग्धों से पूछताछ जारी
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे लगातार पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस की टीमें मामले के हर पहलू की जांच कर रही हैं ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके. उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्ची की मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिजनों ने लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप.
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दो जुलाई की शाम करीब सात बजे अपने मामा के यहां घूमने के लिए गांव बदरपुर गई थी. आरोप है कि इसी दौरान गांव बदरपुर निवासी 13 वर्षीय सोनू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बाल संरक्षण केंद्र भेजा गया
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे बाल संरक्षण केंद्र भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.
- लक्की कुमारी की रिपोर्ट
Also Read: अलीगढ़ - बदायूं में नकली पनीर-घी का खेल उजागर, कई डेयरियों पर छापेमारी, FIR दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










