UP Weather: यूपी में अब कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट, जानिए अगले सात दिनों का मौसम

Updated:
विज्ञापन
UP Weather

UP Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. लखनऊ समेत दो दर्जन से ज्यादा जिलों में आज बादल छाए हुए है. हल्की बारिश की भी संभावना है. वहीं, बारिश और सर्द हवाओं के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 दिसंबर के बाद से कई इलाकों में घना कोहरा भी छाने लगेगा.

विज्ञापन

UP Weather: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी की दस्तक हो गई है. रविवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे ठंड और बढ़ गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है. 8 दिसंबर को जम्मू कश्मीर में नये पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री के साथ ही यूपी में भी मौसम में बदलाव हो गया है. आने वाले दिनों में मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं.

राज्य में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक दो दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ सकता है. हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण कई जिलों में शीतलहर चल सकती है. वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण सर्दी बढ़ेगी. तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है.

11 दिसंबर से घने कोहरे के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर जैसे-जैसे कम होगा, यूपी में तापमान गिरेगा. कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. साथ ही, कई जिलों में घना कोहरा भी जमने लगेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 दिसंबर के बाद तराई इलाकों में घना कोहरा जमने लगेगा. प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, गोरखपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी समेत कई और जिलों में घना कोहरा छा सकता है.

हल्की बारिश की संभावना

आईएमडी का अनुमान है कि यूपी में आज 30 से ज्यादा जिलों में बारिश-बादल का दौर रहेगा. लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, जौनपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, उन्नाव, प्रयागराज, कौशांबी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर,मिर्जापुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और सोनभद्र में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा.

अगले सात दिनों का मौसम

9 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 10 दिसंबर को देर रात पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा जम सकता है. जबकि 11 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है. तापमान में गिरावट जारी रहेगी. देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम शुष्क रहेगा. 10 दिसंबर के बाद बारिश की भी संभावना नहीं है.

Also Read: Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में और गिरेगा सर्दी का पारा, घने कोहरे की चेतावनी, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola