यूपी के 22 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, आज अंधेरी रात में आफत बनकर बरसेंगे बादल

Updated:
विज्ञापन
मौसम विभाव लखनऊ की रिपोर्ट

मौसम विभाव लखनऊ की रिपोर्ट

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का बड़ा अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें.

विज्ञापन

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर खतरनाक होने वाला है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है.

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. कुछ स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग ने कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है.

बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा

मौसम विभाग ने बारिश के साथ आंधी और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. विशेषज्ञों ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है. खेतों और खुले स्थानों पर काम करने वालों को मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

पूर्वाचंल में ज्यादा असर की आशंका

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने को कहा है. वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और बिजली के उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करें. प्रशासन को भी संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: घर में सो रहे बुजुर्ग को उठाकर ले गया बाघ! 24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना से दहला बहराइच, दहशत में ग्रामीण


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola