इंस्पेक्टर पर ऐसा तंज कि DM भी नहीं रोक पाए हंसी, लखीमपुर में 13 साल के बच्चे की फरियाद ने जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
डीएम के सामने फरियाद करता 13 साल का बच्चा

डीएम के सामने फरियाद करता 13 साल का बच्चा

UP News: लखीमपुर खीरी में संपूर्ण समाधान दिवस पर एक 13 वर्षीय छात्र अपनी आर्थिक तंगी की शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचा. बच्चे ने इंस्पेक्टर पर ऐसा तंज कसा कि सभी अधिकारी हंस पड़े. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक 13 वर्षीय छात्र अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी (DM) के पास पहुंचा. बच्चे ने अपनी पारिवारिक परेशानी को बेहद बेबाक अंदाज में रखा और इंस्पेक्टर पर ऐसा तंज कसा कि डीएम समेत वहां मौजूद सभी अधिकारी हंस पड़े. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


क्या है पूरा मामला?

लखीमपुर खीरी के ईदगाह मोहल्ले का रहने वाला कक्षा आठ का छात्र अमिताभ गुप्ता संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा. उसने डीएम अंजनी कुमार सिंह से कहा कि उसके मकान के एक हिस्से पर उसकी ताई ने ताला लगा रखा है. यदि वह ताला खुल जाए तो उसकी मां उस हिस्से को किराये पर देकर परिवार का खर्च चला सकती हैं. बच्चे ने बताया कि आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि घर में 50 रुपये की सब्जी से गुजारा करना पड़ रहा है.

इंस्पेक्टर पर तंज सुनकर हंस पड़े अधिकारी

बच्चे की शिकायत सुनने के बाद मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने उसे भरोसा दिलाया कि "आज ही तुम्हारा मामला देखते हैं." इस पर बच्चे ने तुरंत जवाब दिया, "साहब, देखना नहीं है... करवा दीजिए." बच्चे का यह जवाब सुनकर डीएम सहित सभी अधिकारी मुस्कुरा पड़े.

डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बच्चे की बात सुनने के बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सबसे अधिक राजस्व विभाग से संबंधित मामले थे. मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण भी किया गया.

यह भी पढ़ें: आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील, 2 साल की सजा रहेगी कायम


विज्ञापन
Tilak Kumar

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola