UP Flood Alert: यूपी के इस जिले में मूसलाधार बारिश से आफत, ओवरफ्लो हुए 3 डैम, निचले इलाकों में बाढ़ का हाई-अलर्ट जारी!
चंदौली में बारिश का कहर, बाढ़ ने लिया रौद्र रूप
UP Flood News Today:उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. चंद्रप्रभा, मूसाखांड और लतीफ शाह डैम अपनी क्षमता से अधिक भर चुके हैं, जिससे निचले इलाकों के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. प्रशासन ने हाई-अलर्ट जारी कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं.
UP Flood News Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की भारी बारिश ने अब आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त करना शुरू कर दिया है.राज्य के चंदौली जिले से इस वक्त की बेहद चिंताजनक खबर आ रही है. पिछले तीन से चार दिनों से हो रही रिकॉर्ड तोड़ मूसलाधार बारिश के कारण चंदौली के तीनों प्रमुख बांध—चंद्रप्रभा, मूसाखांड और लतीफ शाह डैम अपनी पूरी क्षमता से अधिक भर चुके हैं और ओवरफ्लो होने की कगार पर पहुंच गए हैं. इसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है.
तटबंधों की सुरक्षा के लिए छोड़ा जा रहा है पानी
सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, बांधों के जलस्तर में हुई. इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी के कारण तटबंधों (Dams Structure) की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है. पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए बांधों के फाटकों को रेगुलेटेड तरीके से खोलकर भारी मात्रा में जल डिस्चार्ज (पानी छोड़ना) किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो पानी छोरने की मात्रा को और बढ़ाना पड़ सकता है.
निचले इलाकों के गांवों में घुसा पानी
अलर्ट जारीडैम से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण कर्मनाशा और चंद्रप्रभा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदियों के किनारे बसे दर्जनों निचले इलाकों और गांवों में बाढ़ का पानी घुसने की आशंका पैदा हो गई है. जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में जाने की सख्त हिदायत दी है.
प्रशासनिक अमला और रेस्क्यू टीमें मुस्तैद
चंदौली के जिलाधिकारी (DM) ने बाढ़ प्रभावित संभावित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारियों (SDM) और तहसीलदारों को चौबीसों घंटे फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं. एनडीआरएफ (NDRF) और स्थानीय गोताखोरों की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ,ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा सके. जिला मुख्यालय पर एक आपातकालीन कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए