मायावती का 2007 वाला 'सोशल इंजीनियरिंग' दांव, सतीश चंद्र मिश्र को सौंपी चुनाव आयोग से जुड़ी कमान
मायावती
UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन को मजबूत करने और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया पर बताया कि पार्टी सर्वसमाज में अपना जनाधार बढ़ा रही है.
UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आम चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन को मजबूत करने और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. पार्टी की ओर से विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की प्रक्रिया भी चल रही है. बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि पार्टी के इस अभियान को लेकर विरोधी दलों में बेचैनी है और सत्ताधारी बीजेपी समेत अन्य विरोधी पार्टियों में भी बदलाव होना स्वाभाविक है.
सर्वसमाज के साथ ब्राह्मण समाज पर भी फोकस
मायावती ने कहा कि बसपा सर्वसमाज में अपना जनाधार बढ़ाने के प्रयास कर रही है. खास तौर पर ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने और उन्हें उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि पार्टी वर्ष 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. मायावती के मुताबिक, बसपा के इस कदम को लेकर विरोधी दलों में चर्चा और चिंता दोनों स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं. उन्होंने बहुजन समाज के लोगों से विरोधी दलों के हथकंडों को लेकर सजग और सतर्क रहने की अपील की.
सतीश चंद्र मिश्र को चुनाव आयोग से जुड़े काम की जिम्मेदारी
मायावती ने अपनी पोस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र मिश्र की नई जिम्मेदारियों का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि लंबे समय से बसपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे सतीश चंद्र मिश्र को पार्टी ने लीगल और मीडिया से जुड़े कार्यों के साथ अब चुनाव आयोग संबंधी कार्यों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.
2027 चुनाव में अहम भूमिका की तैयारी
मायावती ने कहा कि सतीश चंद्र मिश्र बसपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता रह चुके हैं. इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के कई बार अध्यक्ष, बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और कई बार पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रहे हैं. मायावती के मुताबिक, आगामी विधानसभा आम चुनाव के दौरान चुनाव आयोग से संबंधित जिम्मेदारियों के साथ सतीश चंद्र मिश्र की भूमिका कई मायनों में अहम रहने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By कोमल अग्रवाल
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








