रात के सन्नाटे में कौन बना हमलावर, सोते तीन लोगों को बनाया निशाना, पत्थर से कूंचकर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

वारदात के बाद मौके पर पुलिस और जुटी भीड़

UP News: वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना हुई. हमलावर ने सड़क किनारे सो रहे लोगों पर ईंट-पत्थर से हमला कर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी और दो को घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में शनिवार तड़के एक हमलावर ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में साड़ी का पत्ता काटने वाले रवि चौहान उर्फ पप्पू (42) की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई. वहीं, पान दुकानदार अशोक पासवान उर्फ बाबाजी (60) गंभीर रूप से घायल हैं. गणेशु कनौजिया (55) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ हमलावर की पहचान और वारदात की वजह पता लगाने में जुटी है.

पुलिस चौकी से 40 मीटर दूर वारदात

घटना शनिवार करीब 3 बजे हनुमान फाटक पुलिस चौकी से महज 40 मीटर की दूरी पर हुई. प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमलावर नेशनल इंटर कॉलेज की ओर से हनुमान फाटक पुलिस चौकी की तरफ आने वाली गली में घुसा था. इसके बाद उसने सड़क किनारे सो रहे लोगों को निशाना बनाया.

सो रहे लोगों पर ईंट-पत्थर से हमला

बताया जा रहा है कि हमलावर ने सबसे पहले घर के बाहर सो रहे पान दुकानदार अशोक पासवान पर ईंट-पत्थर से हमला किया. इसके बाद कुछ दूरी पर स्थित दुकान में सो रहे साड़ी कारीगर रवि चौहान उर्फ पप्पू पर पत्थर से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से रवि की मौत हो गई. इस दौरान गणेशु कनौजिया भी हमले में घायल हो गए.

डीसीपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

वारदात की सूचना मिलते ही डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. गंभीर रूप से घायल अशोक पासवान को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, गणेशु कनौजिया को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

CCTV फुटेज से हमलावर की तलाश

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हमलावर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. डीसीपी गौरव बंसवाल के अनुसार, पुलिस की प्राथमिकता हमलावर की पहचान करने के साथ ही वारदात के पीछे की वजह का पता लगाना है.

Input: अंजली

Also Read: कांवड़ियों के हंगामे का VIDEO हटाने के लिए यूपी पुलिस ने X को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola