UP में अब ट्रेन का इंजन भी करेगा कमाई! रेलवे ने बनाया ऐसा प्लान, जानकर आप भी कहेंगे- ये कब से होने लगा?

Updated:
विज्ञापन

इंजन बनेगा कमाई का जरिया (AI)

UP News: भारतीय रेलवे यात्री और माल ढुलाई के अलावा अब विज्ञापन से भी कमाई बढ़ाने की तैयारी में है. प्रयागराज मंडल ने रेल इंजनों और मेमू ट्रेनों के बाहरी हिस्सों पर विज्ञापन लगाने की योजना बनाई है. यह कदम गैर-किराया आय को बढ़ावा देगा.

विज्ञापन

UP News: रेलवे अब यात्री और माल ढुलाई से होने वाली आय के साथ विज्ञापन के जरिए भी अतिरिक्त कमाई बढ़ाने की तैयारी में है. प्रयागराज मंडल ने गैर-किराया आय बढ़ाने के लिए रेल इंजनों और मेमू ट्रेनों के बाहरी हिस्से पर कंपनियों के विज्ञापन लगाने की योजना तैयार की है. इससे रेलवे को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, जबकि कंपनियों को रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों और आम लोगों तक पहुंचने का मौका मिलेगा.

इंजन और मेमू पर विज्ञापन की तैयारी

प्रयागराज मंडल में विज्ञापन के लिए उपयुक्त लोको और मेमू ट्रेनों की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही ट्रेनों के रूट और संचालन को भी ध्यान में रखा जाएगा. मेमू ट्रेनें रोजाना शहरों और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में यात्रियों को लेकर चलती हैं, इसलिए इन पर विज्ञापन को कंपनियों के लिए प्रभावी माध्यम माना जा रहा है.

पहले भी इंजनों पर हो चुकी है ब्रांडिंग

रेलवे में ट्रेनों और इंजनों पर विज्ञापन की व्यवस्था पहले भी अलग-अलग जोन में लागू हो चुकी है. अमूल, फॉर्च्यून, हल्दीराम और टाटा स्टील जैसे ब्रांड रेल इंजनों पर अपनी ब्रांडिंग करा चुके हैं. अब प्रयागराज मंडल भी इसी मॉडल के जरिए गैर-किराया आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

तेजस एक्सप्रेस से भी जुड़ा ब्रांड

लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस भी विज्ञापन और ब्रांडिंग के इस मॉडल का हिस्सा बनने जा रही है. 19 अगस्त से ट्रेन नंबर 82501 और 82502 को 11 नवंबर तक 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस' के नाम से चलाया जाएगा. IRCTC ने करीब छह महीने के लिए विज्ञापन और ब्रांडिंग का अधिकार कोका-कोला को दिया है. ट्रेन का संचालन पहले की तरह IRCTC ही करेगा.

बासुकीनाथ-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेला में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने बासुकीनाथ से गोरखपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन संख्या 03569 बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष 17 और 24 अगस्त को दोपहर 3:05 बजे बासुकीनाथ से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. रास्ते में ट्रेन देवघर स्टेशन पर भी रुकेगी.

Must Read: अब सफर हुआ आसान, यूपी और बिहार के लिए अधिगृहित किसानो का 96 हेक्टेयर जमीन और गांव के लिए सरकार देगी मुंह महंगा मुआवजा


विज्ञापन
खुशबू कुमारी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola