मेरठ में 5 दिन का रेस्क्यू ऑपरेशन: 150 CCTV और 200 लोगों की मदद से मिला 8 महीने का बच्चा

Updated:
विज्ञापन

150 CCTV और 200 लोगों की मदद से मिला 8 महीने का बच्चा

UP News: मेरठ में 8 महीने के बच्चे के लापता होने की सूचना ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी. 5 दिनों की कड़ी मेहनत और 150 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने के बाद, पुलिस ने आखिरकार बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.

विज्ञापन

Meerut Rescue Operation: मेरठ में 8 महीने के बच्चे के लापता होने की सूचना ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी. 11 अगस्त को टीपीनगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चे को लेकर घर से निकली थी, लेकिन बाद में अकेली लौटी. बच्चा उसके साथ नहीं था. सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश के लिए टीम गठित की. बच्चे की मां स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी, जिससे जांच और मुश्किल हो गई.

150 से ज्यादा CCTV खंगाले

पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. पांच दिनों तक टीम ने 150 से अधिक कैमरों की रिकॉर्डिंग को बारीकी से देखा और महिला व बच्चे के संभावित रास्तों की पहचान की. फुटेज में मिली छोटी-छोटी जानकारियों को जोड़कर पुलिस ने संभावित स्थानों की सूची तैयार की. इसके साथ ही स्थानीय लोगों, दुकानदारों और रास्ते में मौजूद अन्य लोगों से भी लगातार पूछताछ की गई.

200 ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने करीब 200 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से भी संपर्क किया. उन्हें बच्चे और उसकी मां की तस्वीरें व फुटेज दिखाकर जानकारी जुटाई गई. अलग-अलग स्थानों से मिले सुरागों और सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को परतापुर क्षेत्र के ग्राम भूड़बराल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने वहां तलाश तेज की और 15 अगस्त को लापता बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.

परिजनों को सौंपा गया बच्चा

पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रही थी और वह बच्चे को भूड़बराल में छोड़कर वहां से चली गई थी. स्थानीय लोगों ने महिला को उसके घर पहुंचा दिया था. बच्चे के मिलने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं. इसके बाद 8 महीने के बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. पांच दिनों की लगातार मेहनत से परिवार को आखिरकार राहत मिली.

यह भी देखें: वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार चेकिंग के दौरान फायरिंग, दो महिला सुरक्षा कर्मी घायल


विज्ञापन
नटवर कुमार

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola