खेत में चारा काट रही महिला पर तेंदुए का हमला, सिर और चेहरा बुरी तरह नोचा, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
खेत में काम के दौरान हुआ हमला
UP News: मुरादाबाद के लालापुर पीपलसाना गांव में गन्ने के खेत में काम कर रही 45 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया है और तेंदुए को पकड़ने व मुआवजे की मांग कर रहे हैं. वन विभाग मामले की जांच कर रहा है.
UP News: मुरादाबाद के लालापुर पीपलसाना गांव के जंगल में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में काम कर रही 45 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने शव उठाने का विरोध करते हुए तेंदुए को पकड़ने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की. पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.
खेत में काम के दौरान हुआ हमला
लालापुर पीपलसाना गांव निवासी वीरेंद्र सिंह सैनी की पत्नी संतोष देवी (45) सोमवार सुबह करीब नौ बजे पशुओं के लिए गन्ने की पत्तियां काटने खेत गई थीं. आरोप है कि खेत में पहले से छिपे तेंदुए ने पीछे से उन पर हमला कर दिया. दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब उनकी बेटी रविता उन्हें बुलाने खेत पहुंची तो उसने तेंदुए को महिला के शव के पास देखा. शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला.
ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने और मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर शव उठाने का विरोध किया. बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने हरसंभव मदद का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
कई जिलों के गांवों में तेंदुए का खौफ
पुलिस के अनुसार, एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. इधर, मुरादाबाद के करीब 45 गांवों समेत रामपुर, अमरोहा, संभल और बिजनौर के कई इलाकों में भी तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर दहशत का माहौल है. वन विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Komal Agarwal
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










