UP News : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जौनपुर अव्वल

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान
UP News : जौनपुर ने शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर नया कीर्तिमान रचा. सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने में जौनपुर जनपद ने अद्वितीय प्रतिबद्धता दिखाई.
UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जौनपुर जनपद ने इस वित्तीय वर्ष में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सीएम योगी की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है.
प्रदेश में ढाई लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन
वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले सात महीनों में प्रदेश भर से 2.76 लाख से अधिक युवाओं ने इस योजना में आवेदन किया है. सरकार ने इस वर्ष 1.50 लाख लोन वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसमें अब तक 71,918 युवाओं को लोन प्रदान किया जा चुका है. यह अभियान तेजी से युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है और उनके उद्यमी बनने के सपनों को साकार कर रहा है.
जौनपुर ने किया शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा, प्रदेश में नंबर-1
जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि जिले को 2,250 युवाओं को लोन देने का लक्ष्य मिला था. इसके सापेक्ष 6,664 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,256 युवाओं को लोन वितरित कर 100.27% लक्ष्य हासिल किया गया. उन्होंने कहा कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप जिले में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को बैंकों से जोड़ा गया. इस सफलता में जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव का भी अहम योगदान रहा है.
आजमगढ़ ने हासिल किया दूसरा और अंबेडकरनगर ने तीसरा स्थान
आजमगढ़ ने युवाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए ब्लॉक स्तर पर वर्कशॉप और काउंसिलिंग अभियान चलाया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पिछले सात महीनों में जिले में 5,748 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,085 युवाओं को लोन वितरित किया गया. इस प्रकार 92.67 प्रतिशत की उपलब्धि के साथ आजमगढ़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा. वहीं अंबेडकरनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. जिले को 1,900 का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 1,485 युवाओं को लोन वितरित किया गया. जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक माह बैंकों के साथ बैठक कर योजना की प्रगति की समीक्षा की जा रही है ताकि युवाओं को शीघ्र लाभ मिल सके.
अन्य जिलों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में कौशांबी, हरदोई, झांसी, रायबरेली और बहराइच जैसे जिलों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. इन जिलों में लगातार लोन वितरण की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है. मुख्यमंत्री योगी का आत्मनिर्भर युवा अभियान बन रहा मिसाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किया गया यह अभियान उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में अहम कदम है. यह योजना न सिर्फ युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि प्रदेश की आर्थिक सशक्तता और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










