मुरादाबाद में 16 वर्षीय छात्र को आया हार्ट अटैक, खून जांच में ट्रॉप टी और सीपीके-एमबी पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

UP News: मुरादाबाद में 16 साल के छात्र को हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है. सीने में दर्द की शिकायत के बाद जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई. डॉक्टरों ने तनाव को एक संभावित कारण बताया है.

विज्ञापन

UP News: बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच कम उम्र में हार्ट से जुड़ी समस्याएं चिंता का कारण बन रही हैं. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 16 साल के छात्र को हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है. सीने में लगातार दर्द की शिकायत के बाद परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां खून की जांच और ईसीजी में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई. फिलहाल छात्र का इलाज जारी है और डॉक्टर इसके कारणों का पता लगाने में जुटे हैं.

सीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंचा छात्र

मामला मुरादाबाद के दीनदयाल नगर का है. यहां रहने वाले एक 16 वर्षीय छात्र का इलाज फिजीशियन डॉ. आरसी अग्रवाल के यहां चल रहा है. डॉक्टर के अनुसार, छात्र के सीने के बीचोंबीच कई बार दर्द उठा था, जिसके बाद परिवार वाले उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे.

जांच में हार्ट अटैक की हुई पुष्टि

डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि छात्र की खून जांच में ट्रॉप टी और सीपीके-एमबी पॉजिटिव पाया गया, जो हार्ट अटैक की पुष्टि करता है. वहीं, ईसीजी में भी गड़बड़ी सामने आई. हालांकि, छात्र का कोलेस्ट्रॉल, शुगर स्तर और किडनी फंक्शन सामान्य पाए गए हैं.

तनाव को भी माना जा रहा संभावित कारण

जानकारी के अनुसार, छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि पूछताछ में ज्यादा फास्ट फूड खाने की जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में पढ़ाई का दबाव और मानसिक तनाव भी एक संभावित कारण हो सकता है.

डॉक्टरों ने जांच कराने की दी सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि अब कम उम्र में भी हार्ट से जुड़ी समस्याओं के मामले सामने आ रहे हैं. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि ज्यादा मानसिक दबाव या तनाव महसूस करने वाले लोगों को समय-समय पर लिपिड प्रोफाइल, शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी जांच कराते रहना चाहिए, ताकि किसी भी समस्या का समय पर पता लगाया जा सके.

Also Read: लेखपाल को 5 साल की सजा, 4 हजार की घूस भारी


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola