दिल्ली आंदोलन मामले में पूर्व IG अमिताभ ठाकुर ने CJ को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सबूत सुरक्षित रखने के लिए हाईकोर्ट से गुहार

अमिताभ ठाकुर
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दिल्ली छात्र आंदोलन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की है. उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को लेटर पिटीशन भेजकर तत्काल न्यायिक संरक्षण का अनुरोध किया है.
UP News: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर ने दिल्ली में हाल में हुए छात्र आंदोलन से जुड़ी घटनाओं को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को लेटर पिटीशन भेजी है. उन्होंने मामले से जुड़े सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के तत्काल न्यायिक संरक्षण की मांग की है. अमिताभ ठाकुर ने अपनी याचिका में मांग की है कि घटना से संबंधित सभी डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए, ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या साक्ष्यों के नष्ट होने की संभावना को खत्म किया जा सकें.
CCTV से मोबाइल वीडियो तक सुरक्षित रखने की मांग
लेटर पिटीशन में उन्होंने सीसीटीवी फुटेज, बॉडी-वॉर्न कैमरा रिकॉर्डिंग, ड्रोन वीडियो, मोबाइल से बनाए गए वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को क्रिप्टोग्राफिक हैशिंग तकनीक के माध्यम से संरक्षित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्ष्य किसी भी जांच और न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, इसलिए इनकी प्रमाणिकता बनाए रखना जरूरी है.
जल्द दाखिल होगी जनहित याचिका
अमिताभ ठाकुर ने अपने पत्र में यह भी बताया है कि इस पूरे मामले को लेकर एक जनहित याचिका (PIL) तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल किया जाएगा. उन्होंने न्यायालय से अपील की है कि मामले से जुड़े सभी संभावित साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं.
यह भी पढ़ें: लखनऊ में भाजपा नेता की चोरी हुई भैंस बरामद, महज 48 घंटे में ही पुलिस ने कर दिया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Tilak Kumar
तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










