"चुपचाप तमाशा देखोगे तो सबको भून दूंगा", हरदोई में पत्नी को गोली मारकर परिजनों को धमकाता भागा पति

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरदोई के कोइलहा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल महिला को लखनऊ रेफर किया गया है. घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Husband Shoots Wife in Hardoi: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव में सोमवार भोर घरेलू विवाद के दौरान एक महिला को गोली मार दी गई. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

कमरे से आई चीख, घायल मिली महिला

जानकारी के अनुसार, कोइलहा गांव निवासी गंभीर और उसकी पत्नी साधना के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. सोमवार तड़के परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई. कुछ देर बाद कमरे से साधना के चीखने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे. उन्होंने साधना को घायल अवस्था में देखा. परिजनों का आरोप है कि गंभीर ने तमंचे से साधना को गोली मारी थी.

गोली मारने के बाद परिजनों को भी धमकाने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, गोली चलाने के बाद गंभीर ने घर में हंगामा किया और परिवार के लोगों को भी धमकाया. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. परिवार के लोगों ने घायल साधना को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया.

15 साल पहले हुई थी शादी, तीन बच्चे

बताया गया कि गंभीर और साधना की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं और वे परिवार के साथ मकान के अलग हिस्से में रहते थे. साधना का मायका सीतापुर जिले के नैमिषारण्य क्षेत्र के भैरमपुर गांव में बताया गया है. पुलिस का कहना है कि गोली चलने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है.

Must Read- खुदाई चल रही थी, तभी भरभराकर धंस गई मिट्टी, आगरा में 3 मजदूर दबे, 2 ने तोड़ा दम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola