कांवड़ मार्ग का हेलिकॉप्टर से जायजा, सीएम योगी ने शिवभक्तों पर बरसाए फूल, सुरक्षा के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते सीएम योगी

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा का हेलिकॉप्टर से जायजा लिया और शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की. उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

UP News: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रही है.शनिवार को मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का अवलोकन किया और शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की.मुख्यमंत्री के साथ मेरठ के सांसद अरुण गोविल समेत जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया.आसमान से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा कांवड़ मार्ग गूंज उठा.

हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का लिया जायजा

आयोजन स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया.उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की आस्था को नमन किया.मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा पूरे यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को लगातार दुरुस्त रखने के निर्देश दिए.

चारों ओर गूंजा ‘हर-हर महादेव , हुई पुष्पवर्षा

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ियों की भारी भीड़ के बीच ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया.कांवड़ यात्रा में शामिल झांकियों में भगवान शिव, गणेश, कार्तिकेय और बाबा के गणों के विभिन्न स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे.श्रद्धालु भोलेनाथ के भजनों और गीतों पर झूमते नजर आए, जबकि बड़ी संख्या में लोग आस्था पूर्ण दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद करते दिखे.

चार से साढ़े चार करोड़ शिवभक्तों के शामिल होने का अनुमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा भक्ति, समर्पण, सामाजिक और राष्ट्रीय एकता तथा समरसता का अनुपम उदाहरण है.उन्होंने कहा कि हरिद्वार की हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर शिवभक्त विभिन्न शिवालयों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.मुख्यमंत्री के अनुसार गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच सावन की शिवरात्रि तक करीब चार से साढ़े चार करोड़ शिवभक्त कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पवित्र शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे.

सुरक्षा में प्रशासन के साथ समाजसेवी संगठन भी जुड़े

सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है.जिला प्रशासन, पुलिस, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोन और रेंज स्तर के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं.वहीं, समाजसेवी और धर्मार्थ संगठन जगह-जगह शिविर लगाकर कांवड़ यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ियों पर आज, कल और शिवरात्रि के दिन भी हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी.उन्होंने भगवान महादेव से शिवभक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने और देश-प्रदेश में सुख, शांति व सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की.

Input: अंजली

Also Read: संभल मे जिस खेत को अपना समझकर बोते रहे फसल, वह जमीन निकली सरकारी, 137 बीघा का सच सामने आते ही चला बुलडोजर


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola