कुत्ते को बचाने में बेकाबू होकर पलटी कार, बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

Updated:
विज्ञापन

बदायूं के गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

UP News: बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार पलट गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए.

विज्ञापन

UP News: बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब तीन बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. किमी नंबर 175 के पास अचानक कुत्ता सामने आने पर चालक ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हुए. इलाज के दौरान एक अन्य घायल ने दम तोड़ दिया. हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है और छह लोग घायल हैं.

कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई कार

पुलिस के अनुसार अर्टिगा कार (CH02AA4318) में चालक समेत नौ लोग सवार थे. सभी अलग-अलग परिवारों के बताए जा रहे हैं. कार रुपैडिया, नेपाल से चंडीगढ़ जा रही थी. मंगलवार देर रात करीब तीन बजे किमी नंबर 175 के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया. चालक के मुताबिक उसे बचाने की कोशिश में कार पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन पलट गया. हादसे के बाद मौके पर कुत्ता भी मृत मिला.

कार ने कई पलटियां खाईं, दो महिलाओं की मौके पर मौत

हादसा इतना जोरदार था कि कार कई बार पलटने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना में नेपाल के डांग जिले की रहने वाली 32 वर्षीय दीपना खात्री पत्नी नेमबहादुर और 32 वर्षीय विपना सुनमगर पत्नी विशाल की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में एक और घायल ने तोड़ा दम

हादसे में चालक दीपक ओली (28), पुष्पा (40), ज्ञान बहादुर मल्ल (22), यादव पोडे (22), विनोद (2), सिमोन (10) और एक अज्ञात व्यक्ति घायल हुए थे. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. उपचार के दौरान अज्ञात घायल ने भी दम तोड़ दिया. इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई, जबकि छह घायलों का इलाज जारी है.

शवों को CHC में रखवाया, जांच शुरू

पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शवों को सीएचसी वजीरगंज में रखवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतका विपना सुनमगर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. दुर्घटनाग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में खड़ा कराया गया है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

Must Read- IPS अधिकारी की मां की हत्या के बाद चार पुलिस की टीमों ने गांव में डाला डेरा, मर्डर का राज 2 दिन बाद भी नहीं सुलझा


विज्ञापन
कोमल अग्रवाल

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola