साधु के चोले में कौन था राघव दास? जिसकी आधी रात चाकुओं से गोदकर हुआ बेरहमी से कत्ल, वृंदावन हत्याकांड का अनसुलझा राज!
वृंदावन में साधु भेषधारी की चाकू से हत्या, वारदात से मचा हड़कंप
UP Crime News: वृंदावन के अटल्ला चुंगी के पास साधु वेशधारी 45 वर्षीय राघव दास की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। उनके साथ मौजूद एक मजदूर भी इस हमले में घायल हो गया। पुलिस हत्या के पीछे के अनसुलझे राज का पता लगाने में जुटी है।
UP Crime News: मथुरा के वृंदावन में मंगलवार रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात हुई. अटल्ला चुंगी के पास चामुंडा कट के नजदीक 45 वर्षीय साधु भेषधारी बैतूर उर्फ राघव दास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हमले में उनके साथ रहने वाला एक मजदूर भी घायल हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि मृतक के भाई ने एक व्यक्ति से पुराने विवाद की बात पुलिस को बताई है.
छह-सात साल से वृंदावन में रह रहे थे राघव दास
मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय बैतूर उर्फ राघव दास के रूप में हुई है. वह बहादुरपुर के रहने वाले थे. करीब छह-सात साल पहले वह वृंदावन आए थे और यहीं साधु के भेष में रह रहे थे. मंगलवार रात वह अटल्ला चुंगी के पास चामुंडा कट के नजदीक मौजूद थे. इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया. हमले में राघव दास गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
साथ रह रहा मजदूर भी हमले में घायल
वारदात के दौरान राघव दास के साथ रहने वाला एक मजदूर भी चाकू लगने से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, क्योंकि वह घटना के वक्त मौके पर मौजूद था. उसके बयान से पुलिस को वारदात की कड़ियां जोड़ने में मदद मिल सकती है.
पुराने विवाद से जुड़ा है हत्या का कनेक्शन?
राघव दास की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी, यह अभी साफ नहीं है. मृतक के भाई भानु प्रताप ने पुलिस को बताया कि उनके भाई का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था. परिवार को आशंका है कि इसी विवाद के चलते हत्या की गई हो सकती है. हालांकि पुलिस अभी इस एंगल की जांच कर रही है. पुरानी रंजिश, विवाद या किसी अन्य वजह से हत्या की गई, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









