यूपी के नेताओं पर चढ़ा 80s का रंग, AI तस्वीरों में दिखा गजब का रेट्रो लुक

Updated:
विज्ञापन

80s में लौटे यूपी के नेता, AI ने बदला लुक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: सोशल मीडिया पर 80sVibes ट्रेंड छाया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के कई नेता AI की मदद से पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. ब्रजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, अपर्णा यादव और अदिति सिंह जैसे नेताओं के रेट्रो लुक खूब पसंद किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

UP News: सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक का रंग फिर चढ़ता दिख रहा है. ‘80sVibes’ ट्रेंड में आम लोगों के साथ अब उत्तर प्रदेश के नेता भी खूब दिलचस्पी ले रहे हैं. एआई की मदद से तैयार की गई इन तस्वीरों में नेता पुराने दौर के फैशन और अंदाज में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में उनका लुक पुराने दौर की याद दिलाता है. इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

ब्रजेश पाठक का रेट्रो अंदाज

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी ‘80sVibes’ ट्रेंड में शामिल हुए. उन्होंने 80 के दशक के अंदाज वाली एआई तस्वीर शेयर की. तस्वीर में उनका लुक पुराने दौर की याद दिलाता है.


80 के दशक के अंदाज में ब्रजेश पाठक (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)
80 के दशक के अंदाज में ब्रजेश पाठक (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)

स्वतंत्र देव सिंह ने भी दिखाया 80s लुक

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी इस वायरल ट्रेंड में अपनी तस्वीर साझा की. एआई से तैयार तस्वीर में उनका अंदाज 80 के दशक की थीम पर नजर आया. सोशल मीडिया पर यह रेट्रो लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है.

स्वतंत्र देव सिंह 80s के रेट्रो अंदाज में (फोटो क्रेडिट  सोशल मीडिया)
स्वतंत्र देव सिंह 80s के रेट्रो अंदाज में (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)

अपर्णा यादव की तस्वीरों में दिखा परिवार

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने 80sVibes के तहत तीन तस्वीरें शेयर कीं. इनमें एक तस्वीर में उनके दिवंगत पति प्रतीक यादव और दोनों बेटियां नजर आ रही हैं. वहीं, दो तस्वीरों में अपर्णा यादव अकेली दिखाई दे रही हैं. तीनों तस्वीरों में 80 के दशक का रेट्रो अंदाज देखने को मिलता है.

80s के रेट्रो अंदाज में परिवार के साथ अपर्णा यादव (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)
80s के रेट्रो अंदाज में परिवार के साथ अपर्णा यादव (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)

अदिति सिंह भी हुईं ट्रेंड का हिस्सा

रायबरेली से बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने भी 80sVibes ट्रेंड के तहत अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की. एआई से तैयार तस्वीर में उनका लुक पुराने दौर की थीम में नजर आया.


रेट्रो स्टाइल में अदिति सिंह का नया अंदाज (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)
रेट्रो स्टाइल में अदिति सिंह का नया अंदाज (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)

अर्चना मिश्रा ने ट्रेंड में हिस्सा लिया है

भाजपा की उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा भी ‘80s Vibes’ ट्रेंड में शामिल हो गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एआई-जनरेटेड तस्वीर शेयर की है. ट्रेडिशनल साड़ी में उनका लुक 80 के दशक के विंटेज अंदाज की याद दिलाता है. तस्वीर में उनका पूरा लुक पुराने दौर की सादगी और स्टाइल को दिखाता है


अर्चना मिश्रा का विंटेज लुक (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)
अर्चना मिश्रा का विंटेज लुक (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)

रामचंद्र प्रधान भी ट्रेंड में शामिल

बीजेपी एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने भी 80sVibes ट्रेंड को अपनाया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 80 के दशक के अंदाज वाली तस्वीर शेयर की. इस तरह यूपी के कई नेता अब इस सोशल मीडिया ट्रेंड में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं.


बीजेपी एमएलसी रामचंद्र प्रधान 80s के रेट्रो अंदाज में नजर आए (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)
बीजेपी एमएलसी रामचंद्र प्रधान 80s के रेट्रो अंदाज में नजर आए (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)

रेट्रो लुक का यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. कई नेता AI के जरिए 80s के दौर में लौट रहे हैं. तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

Also Read: अमरोहा में बुर्के में काली मंदिर पहुंची रुखसार, मां के सामने जोड़े हाथ, फिर टेका माथा; श्रद्धालु रह गए हैरान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola