JE पर हमला कर भाग नहीं पाया रोडवेज कर्मचारी, अस्पताल में पुलिस ने दबोचा; 1.24 लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, JE घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: फर्रुखाबाद में बिजली चोरी की शिकायत पर टीम पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी रोडवेज कर्मचारी को पुलिस ने अस्पताल से दबोचा है. बिजली विभाग के जेई को चोटें आई थीं और आरोपी पर 1.24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

UP News: फर्रुखाबाद में बिजली चोरी की शिकायत पर चेकिंग करने पहुंची टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रोडवेज विभाग का कर्मचारी है. सोमवार को लोको रोड पर हुई इस घटना में बिजली विभाग के अवर अभियंता (JE) मुख्तार हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनके हाथ की हड्डी टूट गई. वहीं, बिजली चोरी के मामले में आरोपी पर 1 लाख 24 हजार 828 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गई थी टीम

घटना सोमवार की है. SDO अजय कुमार और JE मुख्तार हुसैन अपनी टीम के साथ लोको रोड निवासी सुभाष चंद्र अहिरवार के घर बिजली चोरी की शिकायत पर चेकिंग करने गए थे. आरोप है कि चेकिंग के दौरान सुभाष चंद्र, उसके बेटे रजत और चार अन्य लोगों ने बिजली विभाग की टीम पर हमला बोल दिया. इस दौरान हुई मारपीट में JE मुख्तार हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में उनका मेडिकल कराया गया, जिसमें एक्सरे रिपोर्ट में हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई.

अस्पताल में मेडिकल के दौरान पुलिस ने दबोचा

घटना के बाद JE संगठन ने जिलाधिकारी और ASP से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी. फतेहगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सुभाष चंद्र लोहिया अस्पताल में मौजूद है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मेडिकल कराने की तैयारी के दौरान ही आरोपी को हिरासत में ले लिया.

मुख्य आरोपी का चालान, बेटे समेत चार की तलाश

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि JE की एक्सरे रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है. इसके बाद मामले की एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी. मुख्य आरोपी सुभाष चंद्र का चालान किया जा चुका है. पुलिस अब उसके बेटे रजत समेत चार अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है.

बिजली चोरी में 1.24 लाख रुपये का जुर्माना

मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई के साथ ही बिजली विभाग ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है. JE मुख्तार हुसैन ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में आरोपी को 1 लाख 24 हजार 828 रुपये का जुर्माना नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि जुर्माना जमा होने तक घर का बिजली कनेक्शन कटा रहेगा. पूरा भुगतान करने के बाद ही बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ा जाएगा.

Also Read: UP Election 2027: पिछड़ों को साधने के लिए कांग्रेस का खास प्लान, हर 10 जिले पर बनेगा ‘वार रूम’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola