शाहजहांपुर में स्कूल बस से उतरी 15 साल की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, कार में डालकर ले गए बदमाश, बरेली में मिली

Updated:
विज्ञापन

शाहजहांपुर में स्कूल बस से उतरी 15 साल की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण (AI GENERATED)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: शाहजहांपुर में स्कूल से घर लौट रही 15 साल की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण हो गया. कार सवार तीन बदमाश उसे उठाकर बरेली ले गए, जहां से किसी तरह वह संपर्क कर पाई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के पंचपीर तिराहे से गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा को कार सवार तीन बदमाश दिनदहाड़े उठा ले गए. काफी देर तक छात्रा को अपने साथ रखने के बाद आरोपी उसे बरेली में छोड़कर फरार हो गए.

विज्ञापन

बस से उतरते ही बनाया निशाना

पीड़िता शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ती है.रोज की तरह गुरुवार को भी वह स्कूल बस से घर लौट रही थी. पंचपीर तिराहे पर बस से उतरने के बाद वह पैदल घर की ओर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए कार सवार तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन कार में बैठा लिया.छात्रा के चीखने-चिल्लाने से पहले ही कार तेज रफ्तार में वहां से निकल गई.

बरेली में छोड़कर भागे अपहरणकर्त

काफी देर तक बेटी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो पूरी घटना का पता चला. परिवार में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. परिजनों का आरोप है कि बदमाश छात्रा को अपने साथ बरेली ले गए और बाद में वहां छोड़ दिया.किसी तरह छात्रा ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद परिजन उसे बरेली से वापस लाए.

तीन अज्ञात पर केस, CCTV खंगाल रही पुलिस

छात्रा के पिता की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने छात्रा से पूछताछ शुरू कर दी है. पंचपीर तिराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.पुलिस का कहना है कि जल्द ही कार और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है.

Must Read: 35 साल का सफर और एक भावुक पत्र,मायावती की शर्त मान अशोक सिद्धार्थ ने त्यागी राजनीति,आकाश आनंद की वापसी तय?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola