35 साल का सफर और एक भावुक पत्र, मायावती की शर्त मान अशोक सिद्धार्थ ने त्यागी राजनीति, आकाश आनंद की वापसी तय?

Updated:
विज्ञापन

35 साल का सफर और एक भावुक पत्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है. मायावती द्वारा आकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य पर शर्त रखने के ठीक बाद यह फैसला आया है. क्या यह कदम आकाश आनंद की वापसी की राह आसान करेगा.

विज्ञापन

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने सक्रिय राजनीति और सार्वजनिक जीवन से पूरी तरह संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. मायावती द्वारा आकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य को लेकर रखी गई शर्त के ठीक 24 घंटे बाद उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा भावुक पत्र साझा करते हुए उन्होंने पार्टी सुप्रीमो के प्रति अपनी अटूट निष्ठा दोहराई. इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि आकाश आनंद को बसपा में पद मिलेगा.

विज्ञापन

पार्टी पर कब्जे के आरोपों पर सफाई

अशोक सिद्धार्थ ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि बहनजी का आदेश उनके लिए किसी भी पारिवारिक रिश्ते या निजी महत्वाकांक्षा से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है. विरोधियों द्वारा पार्टी पर कब्जे और आकाश को गुमराह करने के आरोपों को उन्होंने पूरी तरह बेबुनियाद बताया. उन्होंने लिखा कि आकाश केवल उनके दामाद नहीं, बल्कि बहुजन मिशन से जुड़े मायावती के भतीजे हैं. वे पिछले कई महीनों से आकाश से केवल पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में ही मिले हैं, कोई निजी सलाह नहीं दी.

35 सालों के सफर और मिशन के प्रति समर्पण

बसपा में अपने 35 सालों के लंबे सफर को याद करते हुए पूर्व सांसद ने मान्यवर कांशीराम, डॉ. बी.आर. आंबेडकर और मायावती का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचने का मौका उन्हें इस मिशन की वजह से ही मिला. अपने पत्र के अंत में उन्होंने लिखा कि संन्यास को सीधे तौर पर आकाश की वापसी से न जोड़ा जाए, क्योंकि पद देना पूरी तरह बसपा प्रमुख का विशेषाधिकार है. वे मिशन को नुकसान से बचाने के लिए तुरंत पद छोड़ रहे हैं.

Also Read: गोरखपुर में आज सुबह 11 से 3 बजे दोपहर तक बिजली गुल, इन इलाकों में शाम तक रहेगा पावर कट, देखें लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola