फटे कपड़ों में पेट्रोल पंप से भागी छात्रा, खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर किया था अगवा, लखनऊ से कानपुर ले जाते समय ऐसे बची जान

Updated:
विज्ञापन

फटे कपड़ों में पेट्रोल पंप से भागी छात्रा (AI सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय की एमएड छात्रा का पिस्टल के बल पर अपहरण कर लिया गया. खुद को पुलिसकर्मी बताकर अगवा करने वाला आरोपी उसे लखनऊ से कानपुर ले जा रहा था, लेकिन एक पेट्रोल पंप पर छात्रा मौका पाकर भाग निकली.

विज्ञापन

Lucknow Student Kidnapping: लखनऊ में शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय की एमएड छात्रा का पिस्टल के बल पर अपहरण और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर छात्रा को कार में अगवा किया और आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर ले गया. जहां पेट्रोल पंप पर गाड़ी रुकते ही छात्रा मौका पाकर भाग निकली. पीड़िता के मुताबिक आरोपी बलात्कार के मामले में जेल में बंद पूर्व परिचित का साथी है, जो मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहा था.

विज्ञापन

कमरे से मोबाइल छीना, फिर बहाने से बाहर बुलाया

मध्य प्रदेश की रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा लखनऊ के पारा स्थित शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में एमएड की पढ़ाई कर रही है. वह पारा क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है. छात्रा के अनुसार, मंगलवार शाम विश्वविद्यालय से लौटने के बाद करीब छह महीने से परिचित हरीश सिंह कार से उसका पीछा करते हुए उसके कमरे तक पहुंचा. खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले हरीश ने कमरे में घुसकर उसका मोबाइल छीन लिया. इसके बाद उसने दूसरे मोबाइल पर कॉल करके छात्रा को मोबाइल लेने के लिए बाहर बुलाया.

पिस्टल के बल पर कार में बैठाया, रास्ते में मारपीट का आरोप

छात्रा के बाहर आते ही आरोपी ने कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर उसे कार में बैठा लिया. इसके बाद वह उसे आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर के अरौल तक ले गया. छात्रा का आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह इस दौरान काफी डरी हुई थी और आरोपी के चंगुल से निकलने के मौके का इंतजार कर रही थी.

पेट्रोल पंप पर मिली भागने की मौका, यूपी 112 को दी सूचना

कार में पेट्रोल खत्म होने पर हरीश एक पेट्रोल पंप पर रुका. वह पेट्रोल भरवाने के लिए कार से नीचे उतरा, तभी छात्रा मौका पाकर कार से बाहर निकल गई. फटे कपड़ों में छात्रा ने शोर मचाया. इसी दौरान आरोपी कार लेकर वहां से फरार हो गया. इसके बाद राहगीरों की मदद से छात्रा ने यूपी 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी.

अनुज से जुड़ा है मामला, जनवरी में दर्ज कराया था मुकदमा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जनवरी में उसने अनुज सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा पारा थाने में दर्ज कराया था. इस मामले में अनुज जेल में है. छात्रा के अनुसार, हरीश सिंह अनुज का परिचित है और घटना से करीब दो दिन पहले वह जेल में अनुज से मिलने भी गया था. पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं. पुलिस कार की नंबर प्लेट के आधार पर भी आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

Must Read- 35 साल का सफर और एक भावुक पत्र,मायावती की शर्त मान अशोक सिद्धार्थ ने त्यागी राजनीति,आकाश आनंद की वापसी तय?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola