ट्रेन से सफर का प्लान है तो पहले जान लें ये बदलाव! गोरखपुर होकर चलेगी लालकुआं-कोलकाता स्पेशल, अमृत भारत का भी बदलेगा रूट

Updated:
विज्ञापन

गोरखपुर होकर चलेगी लालकुआं-कोलकाता स्पेशल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Railway News: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. गोरखपुर होकर लालकुआं और कोलकाता के बीच एक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है. इसके साथ ही, झांसी स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण अमृत भारत एक्सप्रेस का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है.

विज्ञापन

UP Railway News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर होकर लालकुआं और कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है. लालकुआं-कोलकाता स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे लगाएगी. वहीं, झांसी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बैलास्ट-लेस ट्रैक का निर्माण कार्य होने के कारण चार्लापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है. पहले इसके कुछ फेरों को रद्द करने की सूचना थी, लेकिन अब इन्हें डायवर्टेड रूट से चलाने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

8 अक्टूबर से चलेगी लालकुआं-कोलकाता स्पेशल

ट्रेन संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. इस दौरान ट्रेन के कुल आठ फेरे होंगे. लालकुआं से यह ट्रेन दोपहर 12:35 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल प्रत्येक शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी. कोलकाता से इसका प्रस्थान सुबह 5 बजे होगा और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे यह लालकुआं पहुंचेगी.

गोरखपुर समेत इन स्टेशनों से होकर जाएगी ट्रेन

लालकुआं-कोलकाता स्पेशल उत्तर प्रदेश में किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होकर आगे जाएगी. गोरखपुर के बाद ट्रेन कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे और सीवान होते हुए छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल और नैहाटी होते हुए कोलकाता पहुंचेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे.

अमृत भारत एक्सप्रेस अब नहीं होगी रद्द, बदले रूट से चलेगी

रेलवे ने चार्लापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (22075/22076) के संचालन को लेकर भी संशोधित फैसला लिया है. वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बैलास्ट-लेस ट्रैक का निर्माण कार्य होना है. इसी वजह से पहले ट्रेन के कुछ फेरों को रद्द करने की योजना थी. अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निरस्तीकरण के बजाय ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है.

20 नवंबर से बदले रूट पर चलेगी 22075

ट्रेन संख्या 22075 चार्लापल्ली-गोरखपुर के 20 नवंबर से 25 दिसंबर 2026 तक कुल छह फेरे बदले हुए मार्ग से चलेंगे. यह ट्रेन इटारसी-जबलपुर-ओहन-हरपालपुर-कानपुर सेंट्रल होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी. यानी इन फेरों में ट्रेन झांसी के निर्धारित मार्ग से नहीं जाएगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 22076 गोरखपुर-चार्लापल्ली के 22 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 तक कुल छह फेरे परिवर्तित मार्ग से चलेंगे. यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल-हरपालपुर-ओहन-जबलपुर-इटारसी होते हुए चार्लापल्ली जाएगी. रेलवे के इस बदलाव से पहले प्रस्तावित निरस्तीकरण के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानी कम होगी.

यात्रा से पहले शेड्यूल जरूर जांचें

रेलवे के रूट में बदलाव निर्धारित अवधि और फेरों के लिए किया गया है. इसलिए अगर आप नवंबर-दिसंबर में गोरखपुर, झांसी, कानपुर या इन रूटों से जुड़े शहरों के बीच यात्रा करने वाले हैं, तो टिकट बुक करने और स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का लेटेस्ट रनिंग स्टेटस, रूट और समय जरूर जांच लें.

Must Read: UP Flood: यूपी में बाढ़ का ‘जलजला’ अभी बाकी! 26 जिले पानी में, 21 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए, गंगा-सरयू ने बढ़ाई टेंशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola