UP Board Result 2024: ‘रामपुर में टॉप करने वाला बच्चा बनेगा एक दिन का विधायक’, बीजेपी MLA का बड़ा ऐलान

Akash Saxena
UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम सामने आ चुका है. हाई स्कूल परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में सीतापुर के ही शुभम वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया.
UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के नतीजे शनिवार को जारी किया. इस बीच बीजेपी विधायक ने टॉपर लड़के-लड़कियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. रामपुर से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने अपने एक पोस्ट में लिखा, यूपी बोर्ड वर्ष 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 02:00 बजे घोषित किया जाएगा. पिछली बार की तरह इस बार भी जो छात्र स्कोर करेगा. रामपुर में सबसे ज्यादा अंक पाने वालों को एक दिन के लिए विधायक बनाया जाएगा.
हाईस्कूल में लड़कियों ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश के हाई स्कूल परीक्षा में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है. हाईस्कूल में 93.34 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा पास की. जबकि 86.64% लड़के पास किए. परीक्षा में 27.63 लाख छात्र बैठे थे. जबकि परीक्षा के लिए 29.47 लाख ने फॉर्म भरा था.
10वीं में 89.55% और 12वीं में 82.60% स्टूडेंट्स हुए पास
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में 10वीं में कुल 89.55% छात्र पास हुए हैं, जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 82.60% स्टूडेंट्स पास हुए.
यूपी 12वीं की परीक्षा में शुभम वर्मा ने किया टॉप
यूपी 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शुभम वर्मा ने टॉप किया. उसने कुल 489 अंक प्राप्त किए. शुभम ने 97.80 प्रतिशत अंक लाए. शुभम के बाद 488 अंक पाने वालों में विशु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्य, चार्ली गुप्ता और सुजाता पांडे शामिल हैं. तीसरे नंबर पर शीतल वर्मा, कशिश यादव, आदित्य कुमार यादव, अंशा विश्वकर्मा और पलक सिंह रहे, जिन्हें 487 अंक मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










