यूपी में नहीं मिलेंगे आज से एक भी पाकिस्तानी, आखिरी युवक आज हो जाएगा रवाना

Updated:
विज्ञापन
यूपी में नहीं मिलेंगे आज से एक भी पाकिस्तानी, आखिरी युवक आज हो जाएगा रवाना

पहलगाम हादसे के बाद भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया था जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के डीजीपी को सीधा आदेश दिया था कि यूपी में रह रहे पाकिस्तानियों को जल्द से जल्द पहचान कर पाकिस्तान वापस भेजा जाए.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब आज से एक भी पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में नहीं दिखेगा.बल्कि आखिरी पाकिस्तानी आज ही भेजा जाएगा पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के जानकारी के अनुसार मानें तो मुख्यमंत्री के आदेश के बाद 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित किया गया और उन्हें पाकिस्तान भेज दिया गया. इस अभियान की निगरानी पुलिस विभाग के खुफियातंत्र एजेंसियों द्वारा लगातार किया जा रहा है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की चूक न हो पाए.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानियों को वापस भेजे जाने का हुआ था फैसला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था. इस निर्णय के बाद यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़े कदम उठाते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा था कि राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द से जल्द वापस पाकिस्तान भेजा जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वे सीधे पाकिस्तान ही जाएं.

विज्ञापन
Abhishek Singh

लेखक के बारे में

By Abhishek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola