ड्रोन प्रोजेक्ट विवाद में उद्योगपति परिवार घिरा, वैज्ञानिक की मौत मामले में 4 पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की फाइल फोटो

युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की फाइल फोटो

UP News: गोरखपुर के युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिवार ने एक उद्योगपति और उसके बच्चों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

UP News: गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से जुड़े युवा वैज्ञानिक और ड्रोन विशेषज्ञ राहुल सिंह की संदिग्ध मौत का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. राहुल के भाई रोहित सिंह की तहरीर पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में एक उद्योगपति, उसके दो बेटों और बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है. परिवार का आरोप है कि ड्रोन प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद, आर्थिक दबाव और कथित मानसिक उत्पीड़न के कारण राहुल ने यह कदम उठाया.

गोमतीनगर स्थित एक होटल में मिला था शव

महाराजगंज जिले के सिसवा बाजार क्षेत्र स्थित छपरा गांव निवासी राहुल सिंह एमएमएमयूटी के डिजाइन इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर में शोध कार्य से जुड़े थे और ड्रोन तकनीक पर काम कर रहे थे. बीते मंगलवार को उनका शव गोमतीनगर स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. शिकायत के अनुसार, वर्ष 2025 में दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान राहुल की मुलाकात नोएडा निवासी उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा से हुई थी. आरोप है कि उद्योगपति ने राहुल को अपने बच्चों के नाम से एक अत्याधुनिक ड्रोन प्रोजेक्ट विकसित करने का प्रस्ताव दिया और इसके लिए लाखों रुपये का सौदा तय किया गया.

मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

परिजनों का दावा है कि प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद तकनीकी जानकारी और प्रस्तुतीकरण को लेकर विवाद शुरू हो गया. राहुल ने प्रोजेक्ट की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही, लेकिन दूसरी ओर उस पर प्रोजेक्ट से जुड़ी सामग्री साझा करने का दबाव बनाया गया. आरोप है कि बाद में प्रोजेक्ट और भुगतान को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया. राहुल के भाई का कहना है कि उद्योगपति और उनके परिवार के सदस्य लगातार बकाया धनराशि, प्रोजेक्ट के अधिकार और अन्य मुद्दों को लेकर दबाव बना रहे थे. इसके साथ ही धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए गए हैं.

पुलिस को अब विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर डॉक्टरों के पैनल ने राहुल का हार्ट और विसरा सुरक्षित रख लिया है. पुलिस को अब विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार है. हजरतगंज की एसीपी सौम्या पांडेय के अनुसार परिजनों की शिकायत के आधार पर उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा, उनके दो बेटों और बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ना कोचिंग का सहारा, ना बड़े संसाधन, एटा के शौर्य की NEET Success story करेगी प्रेरित


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola