क्या यही है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा ? जमुई की घटना पर मोहम्मद जुनैद ने उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन

मोहम्मद जुनैद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई में नाबालिगों से हुई घटना पर जुनैद अहमद ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' नारे पर सवाल उठाए हैं. मणिपुर जैसी घटना के बाद सरकार के वादों पर की तीखी टिप्पणी.

विज्ञापन

Ghaziyabad News : CJP प्रोटेस्ट से वायरल हुए जुनैद अहमद ने बिहार मे हुए जमुई की घटना पर सवाल उठाए है , उन्होंने कहा की क्या यही है सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा . एक बार फिर से मणिपुर जैसी घटना हुई है जहां एक युवती को बिना कपड़े के बीच सड़क पर घुमाया गया था . उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

मणिपुर की घटना का किया जिक्र

मोहम्मद जुनैद ने जमुई की घटना की तुलना मणिपुर में हुई एक घटना से की, जहां एक युवती को बिना कपड़ों के सरेराह घुमाया गया था . उन्होंने सवाल किया कि क्या जमुई मामले में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होगी या नहीं . उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

क्या है जमुई का पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, बिहार के जमुई जिले में 19 सितंबर की शाम को कोचिंग से लौट रहे एक नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया था. दोनों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया. वीडियो में कई लोग नाबालिग लड़के और लड़की को घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं. नाबालिग लड़का लोगों को बताता है कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं. वहीं, लड़की लोगों से उन्हें वहां से जाने देने की गुहार लगाती नजर आती है.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमुई पुलिस के मुताबिक, मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है . वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है. जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल के अनुसार, घटना 19 सितंबर को शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच हुई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.

Also Read : यूपी विधानसभा होगी AI से लैस, आग लगते ही कैमरा बताएगा खतरे की जगह, 60 दिन में शुरू होगा काम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन