Rain Alert: UP में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 30 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा की चेतावनी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Aug 2024 10:25 AM
Rain Alert
Rain Alert: मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इस पूरे सप्ताह जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जगहों पर बारिश की संभावना बन रही है.
Rain Alert UP: उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार (Kal Ka Mausam) को भी जोरदार बारिश की संभावना है. यूपी में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार 7 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में लगभग सभी हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ही बिजली कड़कने के साथ-साथ तेज हवा भी चल सकती है.
11 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश (UP Weather) के कई इलाकों में इस पूरे सप्ताह जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जगहों पर बारिश की संभावना बन रही है. 9 अगस्त को भी कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं तेज हवा भी चलने का अनुमान है. इसके अलावा मौसम विभाग ने 10 और 11 अगस्त के लिए यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
आज कहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने यूपी में बारिश को लेकर कहा है कि मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 7 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बुधवार (UP Weather 7 August) को बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी में मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है कि बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी यूपी के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बौछार पड़ने की भी संभावना है.
बांग्लादेश में हिंदू खतरे में? मंदिर क्षतिग्रस्त, जानें कितनी है आबादी, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










