UP News: पेपर लीक मामले में यूपी के दो विधायक समेत 19 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Vipul Dubey and Bedi Ram
UP News: उत्तर प्रदेश रेलवे ग्रुप डी भर्ती पेपर लीक मामले में कोर्ट ने दो विधायकों समेत 19 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.
UP News: यूपी रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में कोर्ट ने सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के विधायक बेदी राम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे समेत 19 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. बेदी राम गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक हैं, तो विपुल दुबे भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक हैं.
2006 में एसटीएफ ने विधायक विपुल दुबे और बेदी राम को किया था गिरफ्तार
रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने फरवरी 2006 में विधायक विपुल दुबे और बेदी राम को गिरफ्तार किया था. इस मामले में दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था. बेदी राम ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो शपथपत्र दाखिल किया था, उसमें उन्होंने बताया था कि पेपर लीक मामले में उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 8 केस दर्ज हैं. पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने विधायक बेदी राम, विपुल दुबे समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया था.
19 लोगों में कौन-कौन हैं शामिल
कोर्ट ने जिन 19 लोगों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी की है, उसमें विधायक बेदी राम और विपुल दुबे. संजय श्रीवास्तव, कृष्णकांत, धर्मेंद्र कुमार, रमेश चंद्र पटेल, मोहम्मद असलम, अवधेश सिंह, सुशील कुमार, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार मौर्य, शैलेश कुमार सिंह, रामकृपाल सिंह, भद्र मणि त्रिपाठी, आनंद कुमार सिंह और अख्तर हुसैन का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




