Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ शुरू होने से पहले बनाया रिकॉर्ड, अबतक 183 देशों के 33 लाख लोगों ने खंगाली वेबसाइट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Jan 2025 12:34 AM

विज्ञापन

Mahakumbh Mela 2025

Mahakumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेला का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर भव्य तैयारी की गई है. करोड़ों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. कुंभ शुरू होने से पहले ही रिकॉर्ड बना लिया है.

विज्ञापन

Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ 2025 में केवल भारत से ही नहीं, बल्कि अन्य देशों से भी श्रद्धालू स्नान करने प्रयागराज पहुंचते हैं. यूपी की योगी सरकार ने इस बार लोगों की सुविधा के लिए महाकुम्भ की वेबसाइट (kumbh.gov.in) लॉन्च की है. आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि लोगों में कुंभ को लेकर कितनी जिज्ञासा है. वेबसाइट लॉन्च होने के बाद 4 जनवरी तक 183 देशों के करीब 33 लाख लोगों ने सर्च किया है और महाकुंभ के बारे में जानने की कोशिश की है. इन देशों में यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका समेत सभी महाद्वीप के लोग शामिल हैं. बताया जा रहा है कि 183 देशों में 6,206 शहरों से इस वेबसाइट पर लोग आए हैं और उन्होंने यहां काफी समय भी बिताया है.

महाकुंभ की वेबसाइट पर आने वालों में भारत सबसे आगे

एक आंकड़ों के अनुसार महाकुंभ की वेबसाइट पर आने वाले टॉप पांच देशों में पहले नंबर पर भारत है, जबकि इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जर्मनी से लाखों लोग प्रतिदिन इस वेबसाइट पर आकर महाकुंभ के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mela 2025 : पानी, जमीन और आकाश से होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महाकुंभ के लिए की गई खास तैयारी

6 अक्टूबर 2024 को योगी आदित्यनाथ ने किया था महाकुंभ की वेबसाइट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 अक्टूबर, 2024 को महाकुंभ की वेबसाइट का शुभारंभ किया था. लॉन्च होने के बाद से बड़ी संख्या में लोग इस वेबसाइट पर आ रहे हैं.

कुंभ की वेबसाइट में क्या है खास

महाकुंभ की वेबसाइट पर श्रद्धालुओं के लिए महाकुम्भ से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं. इसमें कुंभ से जुड़ी परंपराओं, कुंभकी महत्ता, आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ कुंभ पर किए गए अध्ययन की विस्तृत जानकारियां दी गई हैं. इसके साथ, महाकुम्भ के दौरान प्रमुख आकर्षण, प्रमुख स्नान पर्व, क्या करें-क्या नहीं करें और कलाकृतियों को विस्तार से बताया गया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola