Mahakumbh Video: महाकुंभ में 12 बच्चों ने लिया जन्म, नाम रखा गया गंगा-यमुना-सरस्वती, देखें वीडियो

Mahakumbh children born
Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ किलकारी से गूंज उठा है. मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में 12 बच्चों ने जन्म लिया है. जिनका नाम भी अनोखा रखा गया है.
Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर दो में जो अस्पताल बनाया गया है, उसमें 12 बच्चों का जन्म हुआ है. महाकुंभ में जन्म लेने के कारण बच्चों का नाम भी गंगा-यमुना, सरस्वती रखा गया है. बच्चों के माता-पिता ने अपने बच्चों का नाम भोले नाथ और बजरंग बली के नाम पर भी रखा है.
एक बच्चे का नाम रखा गया कुंभ-2
महाकुंभ के सेक्टर 18 में कल्पवास कर रहे हरियाणा के दंपती को एक बेटा हुआ. पिता ने अपने बच्चे का नाम कुंभ रखना चाहा, लेकिन यह नाम पहले ही किसी अन्य बच्चे को दे दिया गया था, इसलिए बच्चे का नाम कुंभ-2 रखा गया.
माघी पूर्णिमा पर अबतक 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी
महाकुंभ के पांचवे स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर बुधवार को सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई. मेला प्रशासन के अनुसार अब तक 47.45 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं.
वॉर रूम से सीएम योगी ने मेला क्षेत्र की निगरानी की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह चार बजे से ही लखनऊ में अपने आधिकारिक आवास में बने वॉर रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं. उनके साथ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: Video: महाकुंभ जाने के लिए पटना जंक्शन पर हुजूम देखिए, खिड़की-टॉयलेट सब पैक, रोने लगे यात्री
कल्पवासियों का आज होगा संकल्प पूरा
महाकुंभ मेले में कल्पवास कर रहे करीब 10 लाख कल्पवासियों का संकल्प माघी पूर्णिमा स्नान के साथ आज पूरा हो जाएगा और वे अपने अपने घरों के लिए प्रस्थान करना शुरू करेंगे. ‘त्रिवेणी संगम आरती सेवा समिति’ के संस्थापक और तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्रा ने बताया, ‘‘पिछली पूर्णिमा पर कल्पवास का संकल्प लेने वाले कल्पवासियों का संकल्प आज पूरा हो रहा है. उन्होंने बताया, ‘‘आज वे मां गंगा का पूजन, दीपदान करके उस संकल्प से मुक्त होंगे और दिशाशूल को देखते हुए अपने घरों के लिए प्रस्थान करेंगे. कोई आज प्रस्थान करेगा तो कोई कल या परसों प्रस्थान करेगा. दो-तीन दिनों में सभी कल्पवासी प्रस्थान कर जाएंगे.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










