UP News : इस्लाम स्वीकार नहीं करने पर किया गया सामूहिक दुष्कर्म, युवती के आरोप के बाद पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
UP News : इस्लाम स्वीकार नहीं करने पर किया गया सामूहिक दुष्कर्म, युवती के आरोप के बाद पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

UP News : उत्तर प्रदेश के अमेठी में युवती से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानें पूरा मामला

विज्ञापन

UP News : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में एक युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है. मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में रामगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजयेन्द्र पटेल ने जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 18 वर्षीय युवती ने शनिवार को एक पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया. धोखा देकर पीड़िता से कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कराए गए और उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया. आगे युवती ने आरोप लगाया कि 5 जुलाई 2024 को समुदाय विशेष के लोग बहला फुसलाकर उसे भगाकर एक जगह ले गये. जहां उसे लग जाया गया वहां पहले से ही शपथपत्र तैयार रखा था जिस पर उससे जबरन हस्ताक्षर कराए गए.

Read Also : UP News: ऑटो रिक्शा चालक ने किया युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई

एसएचओ अजयेन्द्र पटेल ने बताया पीड़िता पर दबाव बनाया गया कि तुम इस्लाम स्वीकार करो, लेकिन जब वह तैयार नहीं हुई तो उससे कई बार दुष्कर्म किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को 5 लोगों के खिलाफ यूपी विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola