ePaper

मुरादाबाद में प्रशासन की अनुमति के बिना राहुल गांधी ने किया ‘रोड शो’

Updated at : 03 Oct 2016 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
मुरादाबाद में प्रशासन की अनुमति के बिना राहुल गांधी ने किया ‘रोड शो’

मुरादाबाद :मुरादाबाद प्रशासन ने राहुल गांधी को यहां ‘रोड शो’ करने की अनुमति तो नहीं दी लेकिन बावजूद इसके राहुल गांधी ने वहां अपना ‘रोड शो’ किया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन ने हमें ‘रोड शो’करने की इजाजत नहीं दी लेकिन हमने किया.वहीं जिले के सिटी एसपी ने कहा कि हम बिना […]

विज्ञापन

मुरादाबाद :मुरादाबाद प्रशासन ने राहुल गांधी को यहां ‘रोड शो’ करने की अनुमति तो नहीं दी लेकिन बावजूद इसके राहुल गांधी ने वहां अपना ‘रोड शो’ किया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन ने हमें ‘रोड शो’करने की इजाजत नहीं दी लेकिन हमने किया.वहीं जिले के सिटी एसपी ने कहा कि हम बिना इजाजत रोड शो करने के लिए कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

आज किसान यात्रा के 23वें दिन राहुल गांधी प्रदेश के मुरादाबाद, अमरोहा और हापुड़ में हैं. सुबह 11.30 बजे मुरादाबाद में उनका रोड शो होना था, लेकिन इसके लिए उन्हें अनुमति नहीं मिल पायी जिसके बावजूद उन्होंने रोड शो किया. इसके बाद वे अमरोहा गये और वहां भी उन्होंने ‘रोड शो’ किया. साथ ही वे जगह-जगह पर लोगों से मिले. शाम को छह बजे वे बुलंदशहर रोड, हापुड़ में ‘खाट सभा’ करने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola