Yamuna Express Way पर बस ने मारी ट्रक को टक्कर, आठ लोगों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2019 9:37 AM

विज्ञापन

नोएडा : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तड़के एक निजी बस ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत होगयी. कम से कम 20 लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

विज्ञापन

नोएडा : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तड़के एक निजी बस ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत होगयी. कम से कम 20 लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लखनऊ में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर पुलिस एवं प्रशासन के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे पीड़ितों को शीघ्र सहायता मुहैया करायें. पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘बस आगरा से नोएडा जा रही थी. हादसा तड़के करीब पांच बजे रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुआ. बस ओरैया डिपो की थी. हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गये.’

इसमें कहा गया है कि दुर्घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं और पीड़ितों को निकटवर्ती जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लखनऊ में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में बस हादसे का संज्ञान लिया है, जिसमें आठ लोगों की मौत हुई है.’

अधिकारी ने कहा, ‘उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है. जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.’ गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना रबूपुरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं.

मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ी देर तक यातायात बाधित रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola