ePaper

Petrotech 2019 : पीएम मोदी ने कहा, 2030 तक भारत दुनिया की दूसरी अर्थव्यवस्था होगा

Updated at : 11 Feb 2019 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
Petrotech 2019 : पीएम मोदी ने कहा, 2030 तक भारत दुनिया की दूसरी अर्थव्यवस्था होगा

ग्रेटरनोएडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पेट्रोटेक 2019 में कहा कि ऊर्जा, सामाजिक-आर्थिक वृद्धि का प्रमुख चालक है. भारत सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और 2030 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो सकती है. सौभाग्य योजना के तहत इस साल देश में 100 प्रतिशत घरों में बिजली पहुंचाई जानी है. […]

विज्ञापन


ग्रेटरनोएडा :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पेट्रोटेक 2019 में कहा कि ऊर्जा, सामाजिक-आर्थिक वृद्धि का प्रमुख चालक है. भारत सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और 2030 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो सकती है. सौभाग्य योजना के तहत इस साल देश में 100 प्रतिशत घरों में बिजली पहुंचाई जानी है. एलईडी बल्बों के वितरण से एक साल में 17,000 करोड़ रुपये यानी 2.5 अरब डॉलर की बचत हुई है.

मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर (परिशोधक) है 2030 तक अपनी परिशोधन क्षमता में 20 करोड़ टन की वृद्धि करेगा. मोदी ने कहा कि उत्पादकों और उपभोक्ताओं के हितों को संतुलित करने के लिए जिम्मेदार मूल्य निर्धारण की ओर बढ़ने की जरूरत है तभी लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola