नोएडा में गर्ल शेल्टर होम में महिला आयोग का छापा, महंगी शराब के साथ मिलीं विदेशी ब्रांड की ये चीजें...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 8:19 PM

विज्ञापन

नोएडा : उत्तर प्रदेश महिला आयोग की टीम ने बुधवार को यहां के सेक्टर 12/ 22 स्थित साईं कृपा बालिका गृह में छापेमारी की. टीम को छापेमारी में वहां से महंगी शराब की बोतलें, विदेशी ब्रांड के कपड़े, लैपटॉप, वहां रह रही लड़कियों के पास से महंगी घड़ियां कीमती मोबाइल फोन आदि मिले हैं. महिला […]

विज्ञापन

नोएडा : उत्तर प्रदेश महिला आयोग की टीम ने बुधवार को यहां के सेक्टर 12/ 22 स्थित साईं कृपा बालिका गृह में छापेमारी की. टीम को छापेमारी में वहां से महंगी शराब की बोतलें, विदेशी ब्रांड के कपड़े, लैपटॉप, वहां रह रही लड़कियों के पास से महंगी घड़ियां कीमती मोबाइल फोन आदि मिले हैं. महिला आयोग मंगलवार से ही जनपद में विभिन्न अनाथ आश्रमों पर छापेमारी कर रही है. नोएडा के विभिन्न अनाथ आश्रमों में पायी गयी अनियमितताओं की जांच नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा को सौंपी गयी है. वह 15 दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट देंगे.

इसे भी पढ़ें : आसरा शेल्टर होम्स से सुरक्षाकर्मियों को चकमा दे दो संवासिनी निकल भागी

नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा के विभिन्न अनाथ आश्रमों में मंगलवार और बुधवार को छापेमारी की. उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम को उन्होंने सेक्टर 70 स्थित विनियार्ड होम्स में छापेमारी की. वहां पर बच्चे बर्तन धोते हुए पाये गये. होम के अंदर पानी के टैंक में कीड़े मिले. वहां पर 17 बच्चे रहते हैं, जिनकी उम्र 10 वर्ष से कम है. सफाई व्यवस्था में भी खामियां पायी गयीं. वहां पर सफाई के लिए कोई कर्मचारी नहीं था.

उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम को महिला आयोग की टीम सेक्टर 12/ 22 स्थित साईं कृपा बालिका गृह में पहुंची. वहां पर छापेमारी के दौरान कई अनियमितताएं पायी गयीं. उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह फिर से महिला आयोग की टीम वहां पर पहुंची. उत्तर प्रदेश महिला महिला आयोग की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि बालिका गृह में जांच के दौरान लड़कियों के पास से महंगी घड़ियां, चश्मे, विदेशी परफ्यूम, विदेशी ब्रांड के कपड़ों के साथ पांच स्टोर मिले हैं, जिसमें विदेशी कपड़े भरे हुए हैं, जिनका अभी तक टैग नहीं निकला है. एक लैपटॉप बरामद हुआ है.

उन्होंने बताया कि बालिका गृह से विदेशी शराब की बोतलें भी मिली हैं. उन्होंने बताया कि गेट पर चौकीदार नहीं था. उन्होंने बताया कि बालिका गृह से मिले साक्ष्यों के आधार पर इसकी जांच शुरू की गयी है. उन्होंने बताया नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक कमेटी बनाकर इस मामले की जांच की जा रही है. 15 दिन के अंदर कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. महिला आयोग की छापेमारी की सूचना पाकर जनपद गौतम बुद्ध नगर की बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कमल दत्ता अपनी टीम के साथ सेक्टर 12 स्थित बालिका गृह पर पहुंची. वह भी वहां पायी गयी अनियमितताओं के बारे में अपने स्तर से जांच कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola