ePaper

मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर ने NRI युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 12 Jan 2018 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर ने NRI युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की दर्ज करायी प्राथमिकी

नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के औद्योगिक क्षेत्र नोएडा में शादी का झांसा देकर एक महिला प्रोफेसर से बलात्कार करने की घटना सामने आयी है. कानपुर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ानेवाली प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर एक युवक ने नोएडा बुलाया और सेक्टर-26 स्थित एक गेस्ट हाउस में उससे बलात्कार […]

विज्ञापन

नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के औद्योगिक क्षेत्र नोएडा में शादी का झांसा देकर एक महिला प्रोफेसर से बलात्कार करने की घटना सामने आयी है. कानपुर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ानेवाली प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर एक युवक ने नोएडा बुलाया और सेक्टर-26 स्थित एक गेस्ट हाउस में उससे बलात्कार किया. युवक ने उसकी अश्लील सीडी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. घटना की रिपोर्ट युवती ने थाना सेक्टर-20 में दर्ज करायी है.

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि राजस्थान के सीकर जनपद की रहनेवाली महिला की दोस्ती राजस्थान के सीकर के ही रहनेवाले शुभम शर्मा से थी. शुभम अमेरिका में रहता है. वह दिसंबर माह में 15 दिन की छुट्टी पर भारत आया. उन्होंने बताया कि शुभम ने हिना को 27 दिसंबर को सगाई करने के लिए नोएडा बुलाया. नोएडा में शुभम की बहन रहती है. उसने कहा कि वह अपनी बहन की उपस्थिति में उसके साथ सगाई करेगा. थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का आरोप है कि शुभम ने उसके रहने की व्यवस्था एक गेस्ट हाउस में की. वहां उसने महिला से बलात्कार किया तथा उसकी अश्लील वीडियो बना ली. बाद में उसने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola