ePaper

नोयडा में नौकरी का झांसा देकर महिला से रेप

Updated at : 28 Dec 2017 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
नोयडा में नौकरी का झांसा देकर महिला से रेप

नोएडा : नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-71 में रहने वाली एक महिला ने एक कंपनी के मालिक पर उसे नौकरी का झांसा देकर कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है. थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सेक्टर-63 में रहने वाली महिला ने थाना फेस-3 […]

विज्ञापन

नोएडा : नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-71 में रहने वाली एक महिला ने एक कंपनी के मालिक पर उसे नौकरी का झांसा देकर कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है. थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सेक्टर-63 में रहने वाली महिला ने थाना फेस-3 में रिपोर्ट दर्ज करायी कि सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी के मालिक सुशील भारद्वाज ने उसे नौकरी का झांसा देकर कई बार उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.

महिला के अनुसार सुशील ने सेक्टर-71 स्थित अपने फ्लैट में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और प्रतिरोध करने पर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी. थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज किये जाने के बाद महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें-
उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाके शीतलहर की चपेट में

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola