ePaper

PM मोदी की सुरक्षा में चूक मामला, नोएडा में भटका था काफिला, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

Updated at : 27 Dec 2017 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी की सुरक्षा में चूक मामला, नोएडा में भटका था काफिला, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

नोएडा : क्रिसमस के दिन मजेन्टा लाइन मेट्रो का उद्घाटन करने नोएडा आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का रास्ता भटकने और इस कारण उनकी सुरक्षा में चूक होने के मामले में दरोगा दिलीप सिंह और कांस्टेबल जयपाल को निलंबित कर दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

विज्ञापन

नोएडा : क्रिसमस के दिन मजेन्टा लाइन मेट्रो का उद्घाटन करने नोएडा आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का रास्ता भटकने और इस कारण उनकी सुरक्षा में चूक होने के मामले में दरोगा दिलीप सिंह और कांस्टेबल जयपाल को निलंबित कर दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मेट्रो की मजेन्टा लाइन का उद्घाटन करने नोएडा आये थे. उद्घाटन समारोह के बाद उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. जनसभा स्थल से बोटेनिकल गार्डेन स्थित हेलीपैड पर वापसी के दौरान उनका काफिला एक्सप्रेस-वे पर रास्ता भटक गया.

कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर 2.35 मिनट पर प्रधानमंत्री का काफिला एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से होते हुए बोटेनिकल गार्डेन की तरफ जा रहा था. रास्ते में उनके काफिले में आगे चल रहे एन्टी डेमो वाहन का चालक निर्धारित रास्ते से पहले आने वाले कट से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गया. उस रास्ते पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा बलों की तैनाती नहीं की गयी थी.

उन्होंने कहा, जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला रास्ता भटक कर निर्धारित रुट से पहले एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उधर से आ रहे वाहनों को आनन-फानन में रोका और प्रधानमंत्री के काफिले को आगे रवाना किया. अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार को सौंपी गयी थी. जांच में एन्टी डेमो वाहन के चालक जयपाल और उसके प्रभारी दारोगा दिलीप सिंह इस गलती के दोषी मिले हैं.

कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से मिली रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में जांच जारी है अगर कोई और दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि रास्ता भटकने की वजह से प्रधानमंत्री का काफिला करीब दो मिनट तक रुका रहा। प्रधानमंत्री के साथ चल रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफिले का रास्ता भटकने की घटना पर सख्त नाराजगी जतायी है. कुमार ने बताया कि इस काफिले के प्रभारी आईपीएस अधिकारी नितिन तिवारी थे। इस मामले की शासन स्तर से भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-
सपा नेता नरेश अग्रवाल के विवादित बोल – पाकिस्तान ने कुलभूषण को आतंकवादी माना है तो वैसा ही व्यवहार करेंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola