नोएडा में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
नोएडा में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या

नोएडा : पेइंग गेस्ट के तौर पर यहां सेक्टर 41 में रह रही 26 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पंखे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. वह हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली थी. सेक्टर 39 पुलिस थाना निरीक्षक अविनाश दीक्षित ने बताया कि पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही साक्षी […]

विज्ञापन

नोएडा : पेइंग गेस्ट के तौर पर यहां सेक्टर 41 में रह रही 26 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पंखे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. वह हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली थी. सेक्टर 39 पुलिस थाना निरीक्षक अविनाश दीक्षित ने बताया कि पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही साक्षी नाम की इस युवती ने कल शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह यहां सेक्टर 135 में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करती थी.

साक्षी की रुममेट ने पुलिस को बताया कि वे लोग दूसरे कमरे में बैठे हुए थे. करीब पांच बजे साक्षी यह कहते हुए अपने कमरे में लौट गयी कि उसका मूड ठीक नहीं है और वह आराम करने जा रही. कुछ देर बाद उसका कमरा अंदर से बंद मिला. बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने उसे नहीं खोला, फिर उसे तोड़ दिया गया और उसका शव पंखे से बंधे फंदे से लटकता पाया गया.

पुलिस ने बताया कि हालांकि, उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है. उसके परिवार के लोगों को इस बारे में सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola