ePaper

नोएडा : नाले में मिली गौतमबुद्ध की दुर्लभ मूर्ति, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 12 Dec 2017 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा : नाले में मिली गौतमबुद्ध की दुर्लभ मूर्ति, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा:यूपी के नोएडा शहर के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में आज सुबह नाले की सफाई के दौरान उसमें से भगवान बुद्ध की एक दुर्लभ मूर्ति बरामद हुई है. पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर इस संबंध में आसपास के प्रांतों को सूचना दे दी है. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आज सुबह […]

विज्ञापन

नोएडा:यूपी के नोएडा शहर के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में आज सुबह नाले की सफाई के दौरान उसमें से भगवान बुद्ध की एक दुर्लभ मूर्ति बरामद हुई है. पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर इस संबंध में आसपास के प्रांतों को सूचना दे दी है. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आज सुबह नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारी सेक्टर-9 के पास नाले की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें नाले से भगवान गौतमबुद्ध की मूर्ति मिली, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया है. यह पता लगाने के लिए कि यह कहां से चोरी हुई है, इसकी सूचना आसपास के प्रांतों की पुलिस को दे दी गयी है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मूर्ति चोरों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस दल ने छापा मारा था, लेकिन वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ. ऐसा लगता है कि पुलिस के डर से शायद चोरों ने इस मूर्ति को नाले में फेंक दिया होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola