नोएडा : रिटायर्ड IG के घर से पिस्टल व कीमती सामान चोरी

Updated:
विज्ञापन
नोएडा : रिटायर्ड IG के घर से पिस्टल व कीमती सामान चोरी

नोएडा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से रिटायर्ड आइजी के घर से चोरों ने उनकी लाइसेंसी पिस्टल व लाखों रुपये कीमत की चांदी की चार मूर्तियां, चांदी की ईंट व चांदी के बर्तन चोरी कर लिये. थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि सेक्टर-39 के ई-ब्लाक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से […]

विज्ञापन

नोएडा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से रिटायर्ड आइजी के घर से चोरों ने उनकी लाइसेंसी पिस्टल व लाखों रुपये कीमत की चांदी की चार मूर्तियां, चांदी की ईंट व चांदी के बर्तन चोरी कर लिये. थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि सेक्टर-39 के ई-ब्लाक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से रिटायर्ड आइजी पीसी जोशी रहते हैं.

कुछ दिन पूर्व उनके कार चालक ने उनके घर पर काम करने के लिए दो नौकरानियों को बुलाया. कुछ घंटे रुकने के बाद दोनों उनके घर से चली गयी. बाद में जब उन्होंने कल अपनी अलमारी चेक की तो पता चला कि उनकी अलमारी से उनकी लाइसेंसी पिस्टल, चार चांदी की मूर्तियां, करीब एक किलो वजन की चांदी की ईंट, 500 डाॅलर आदि चोरी हो गये हैं.

घटना के बावत उन्होंने थाना सेक्टर-39 में बीती रात रिपोर्ट दर्ज करायी है. ऐसी ही एक अन्य घटना में सेक्टर-41 में रहने वाले हसनैन अली के घर से उनकी घरेलू नौकरानी पिंकी ने सोने के दो कंगन, सोने की दो अंगूठी व सोने की चेन चोरी कर ली. घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 में दर्ज करायी है.

ये भी पढ़ें…खाना मिलने में हुई देर, तो कर दी मां की हत्या

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola